Crime NewsJharkhandLatehar

लातेहार: रेलवे स्टेशन के पास संवेदक पर फायरिंग, बाल बाल बचे

Latehar: लातेहार जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है. रविवार की रात रेलवे स्टेशन के पास हुई फायरिंग की घटना में संवेदक अजीत शर्मा बाल-बाल बच गए. अजीत शर्मा को निशाना बनाते हुए दो अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित रहे. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के वक्त आसपास कई लोग मौजूद थे, जो इस फायरिंग के बाद भयभीत हो गए. मौके से पुलिस ने तीन गोलियों के खोखे बरामद किए हैं. सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने संवेदक से पूछताछ की और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया.

Related Articles

Back to top button