GiridihJharkhand

नल से जल योजना के चोरी किये गये दस लाख के पाइप को गिरिडीह पुलिस ने किया जब्त, एक गिरफ्तार, दो फरार

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 10 लाख का नल से जल पेयजलापूर्ति योजना का पाइप जब्त किया है. वहीं एक आरोपी ट्रक चालक उत्तम मल्लाह को भी जब्त पाइप से लोड ट्रक के साथ दबोचने में सफलता पायी. गिरफ्तार उत्तम मल्लाह इसी मुफ्फसिल थाना इलाके के मंझलाडीह गांव का रहने वाला है. पूछताछ में उत्तम ने सारे राज उगल दिये और बताया कि उसके साथ मंगरोडीह का नवीन सिंह और तुरीकडीहा का दिनेश राय भी पाइप चुराने में शामिल था. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं लेकिन पुलिस दोनों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुलिस जवानों के साथ तुरुकडीहा में उस वक्त छापेमारी की, जब एक मालवाहक गाड़ी में करीब दस लाख का पाइप लोड कर नवीन सिंह और दिनेश राय कहीं और गिराने वाले थे. इसी दौरान पुलिस ने कारवाई करते हुए पाइप लोड गाड़ी को जब्त किया. इस दौरान गाड़ी चालक उत्तम मल्लाह को तो पुलिस दबोचने में सफल रही, जबकि नवीन सिंह और दिनेश राय फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार देर रात ही तीनो मिल कर तुरुकडिहा के ज्ञानचंद राय के घर के भीतर रखे 10 लाख का पाइप चोरी कर उसे गाड़ी में लोड कर रहे थे. जानकारी के अनुसार जब्त पाइप को रांची के एक ठेकेदार प्रभात कुमार ने ज्ञान चंद राय के घर पर रखवाया था, क्योंकि जब्त पाइप का इस्तेमाल गांडेय के फुलची में नल से जल योजना में होना था. और इसलिए ठेकेदार ने पाइप के स्टॉक को मंगवाकार उसे ज्ञानचंद राय के घर पर किराए में रखवाया था. जिसे चोरी करने का योजना तीनों ने मिल कर बनाया.

Related Articles

Back to top button