
Ranchi: राजधानी रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से तीन बाल कैदी दीवार कूद कर फरार हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस की टीम और बाल सुधार के सुरक्षाकर्मी बाल कैदियों की तलाश में जुटे हुए हैं. पुलिस की टीम आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.




