
Ranchi: जेल से बाहर निकलने के बाद शनिवार को हेमंत सोरेन ने कांके स्थित आवास से जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि विरोधियों को डर था. जिससे षडयंत्र कर जेल भेजा गया. लेकिन अब बदलाव देखने को मिलेगा. षडयंत्रकारियों को मुहंतोड़ जवाब दिया जायेगा. बहुमत होने के बाद भी अपने बेईमान सहयोगियों के साथ मिलकर सत्ता में काबिज है. लेकिन समय एक जैसा नहीं रहता. लोगों को एकजुट रहना होगा. जिससे समय आने पर षडयंत्रकारियों को जवाब दिया जा सकें.
इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा. आने वाली पीढ़ी नवजवान, बहनों के लिये मार्ग प्रशस्त करना हमारा लक्ष्य है. अपने जीवन यापन के लिये जद्दोजहद कर रहे लोगों के लिये अच्छी से अच्छी योजना बनाना पार्टी का लक्ष्य है. षडयंत्रकारी षडयंत्र करते रहेंगे. उनका काम ही लोगों को बरगलाना है. 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने लाठी मारा है. लेकिन इसे ये मान नहीं रहे. इसका ही दर्द है कि कई अलग-अलग तरीके से सरकार घिर रही है. फिर चाहे रेल हादसा हो, नीट मामला में सब में सरकार घिर रही है.
संवैधानिक संस्थाओं को मुट्ठी में
हेमंत ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को मुट्ठी में कर लिया है. लेकिन देश में लोकतंत्र जिंदा है. सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है. और जनता ने जवाब दे दिया है. विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विस चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है. ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है की चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें. राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा. पार्टी ने संकल्प लिया है मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे. लोकसभा में जवाब मिला है. आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा.




