Koderma

धनबाद रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर लगाए गए सोलर पैनल

Koderma: पूर्व मध्य रेलवे जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है. उसी उद्देश्य को लेकर स्टेशनों, प्रशासनिक भवन में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. धनबाद रेल मंडल के गझंडी, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, पारसनाथ , नगरउटारी, सिंगरौली में 10-10 किलोवाट तथा गढ़वा रोड़ में 15 किलोवाट का बिजली उत्पादन हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 23- 24 में गझंड़ी सहित 7 स्टेशनों पर 5 लाख 60हजार 724 केडब्ल्यूएच पैनल के जरिए बिजली मिली, जिससे 22 लाख 54 हजार 651 रुपए की बचत रेलवे को हुई.

मालूम हो कि धनबाद रेल मंडल 91 स्टेशन एवं 49 अन्य भवनों पर 3760 केडब्ल्यूएच क्षमता वाले सौलर लगाने का कार्य इस वर्ष 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा से एक और बिजली खरीदने में होने वाले व्यय को कम करते हुए राजस्व की बचत हो रही है दूसरी ओर स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी. धनबाद रेल मंडल के 6 स्टेशनों पर 10 से 20 किलो वाट के सोलर प्लांट के लिए टेंडर हो चुका है इसमें पतरातू, टोरी, रायखिलारी, कृष्णशिला एवं शक्ति नगर का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा. कोडरमा सहित धनबाद रेलमंडल के 91 स्टेशनों पर लगभग 20 करोड़ की लागत से 3760 केडब्ल्यूएच बिजली का उत्पादन का लक्ष्य है. ऊर्जा के प्रयोग का उत्पादन के जरिए 0 कार्बन को अपना मिशन रेलवे ने बनाया है, वही परंपरागत या कहे प्रज्वलित ऊर्जा के स्रोत को सौर ऊर्जा में तब्दील करने की तैयारी की जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के पांच रेल मंडल में 2197.52 केडब्ल्यूपी क्षमता के सोलर पैनल लैंप लगाने का कार्य प्रगति पर है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 2023 -24 में कुल 18.54 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ. बिजली बिल में 77.81 लाख रुपए की बचत हुई. वहीं रेलवे आने वाले दिनों में रेलवे के खाली जमीनों पर कंपनियों के जरिए बिजली उत्पादन पर बिजली बेचने की तैयारी में भी कदम उठाने में लगी है.

Related Articles

Back to top button