
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजो में इंटरमीडिएट में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हाईकोर्ट से खुशखबरी है. झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के 12 अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों का एडमिशन लेने को कहा है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रांची विश्वविद्यालय जल्द बच्चों को लिए एडमिशन पोर्टल ऑपन करें.
दरअसल, रांची विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 -26 सत्र के लिए अपने 12 अंगीभूत कॉलेजो में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं लेने का निर्णय लिया था, जिसे प्रार्थी मनीष पटवारी ने जनहित याचिका दाखिल कर हाई कोर्ट में चुनौती दी है. प्रार्थी का कहना था कि रांची विश्वविद्यालय का इंटरमीडिएट में छात्रों का नामांकन नहीं लेने का निर्णय गलत है. कोर्ट ने आज प्रार्थी की याचिका को स्वीकृत करते हुए इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए छात्रों का नामांकन लेने का निर्देश दिया.. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने पैरवी की.
इसे भी पढ़ें: बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करने वाले दो पहिया वाहन चालकों से वसूलें भारी जुर्माना: हाई कोर्ट




