JharkhandLead NewsRanchi

सितंबर तक हर हाल में सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करायें: बसंत सोरेन

Ranchi: पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया. मंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ओर निर्माण कंपनी मेसर्स एल एंड टी लि. को काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिया. सितंबर महीने तक हर हाल में डोरंडा से सिरमटोली फ्लाईओवर का काम पूर कराने का निर्देश दिया. विभागीय मंत्री ने सिरमटोली फ्लाईओवर में दो जगहें पर केबल ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से जो एनओसी लेना है, उस पर अधिकारियों से जानकारी ली. रेलवे के पदाधिकारियों को भी यथशीध्र इस दिशा में कार्य करने को कहा. मंत्री ने दोपहर में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. राजधानी में और भी बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर पर भी विचार-विमर्श किया. निरीक्षण में विभागीय सचिव सुनील कुमार सहित विभाग के अभि यंता प्रमुख, मुख्य अभि यंता शामिल थे.

Related Articles

Back to top button