
WI vs SA, T20 World cup 2024 Match highlights: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के अहम मैच में अफ्रीकी टीम ने सांस रोक देने वाले मैच को 3 विकेट से जीत लिया. बता दें कि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीकी टीम को चोकर्स कहा जाता रहा है. ऐसे में इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि अफ्रीकी टीम इस मैच को हार जाएगी. लेकिन आखिर में साउथ अफ्रीकी टीम मैच जीतने में सफल रही और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. बता दें कि बारिश से बाधित मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला था. एक समय साउथ अफ्रीकी टीम को 12 गेंद पर 13 रन चाहिए थे. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं, क्रीज पर केशव महाराज और मार्को जानसेन मौजूद थे. साउथ अफ्रीकी टीम और वेस्टइंडीज टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था. आखिरी दो ओवर में मैच का रोमांच चरम पर था.




