JharkhandRanchi

नए बिजली दरों के लिए जुलाई में जनसुनवाई संभव, आयोग कर रहा तैयारी

Ranchi: राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से नए बिजली दरों की निर्धारण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अगल-अलग बिजली उत्पादक और बिजली वितरक कंपनियों के लिये जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आने वाले दिनों में जल्द नियामक आयोग की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम के लिये जनसुनवाई की तारीख तय की जायेगी. नियामक आयोग की मानें तो जुलाई में जेबीवीएनएल के लिये जनसुनवाई शुरू की जायेगी. फिलहाल आयोग जेबीवीएनएल से प्रस्ताव पर जनता से आपत्ति और सुझाव लेने का निर्देश दिया है. जिसके आधार पर प्रस्ताव पर संशोधन किया जा सके. हालांकि जेबीवीएनएल की ओर से अभी जनता से आपत्ति और सुझाव की मांग की जा रही है. आपत्ति और सुझाव के बाद नियामक आयोग की ओर से जेबीवीएनएल के लिये जनसुनवाई की तारीख तय की जायेगी.

बता दें वर्तमान में नियामक आयोग की ओर साल 2024-25 के टैरिफ पर निर्णय लिया जाना है, जिसमें निगम ने अपने खर्च के लिए 10800 करोड़ रुपए की जरूरत बताई है. इसी आधार पर बिजली टैरिफ बढ़ाने का आग्रह किया है. प्रस्ताव की मानें तो 10800 करोड़ की भरपाई के लिए करीब 25 प्रतिशत तक बिजली टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव है. हालांकि बिजली टैरिफ में कितनी वृद्धि होनी है ये निर्णय नियामक आयोग की ओर से ली जाती है. जानकारी हो कि केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने राज्य के विद्युत नियामक आयोग को हर साल नयी दरें निर्धारित करने का आदेश दिया है. जिसके तहत किसी भी साल का प्रस्ताव पेंडिंग नहीं रखने का आदेश दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button