Sports

टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

Australia vs Afghanistan : ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का 48वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में राशिद खान की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार का बदला भी चुकता किया. अफगानिस्तान की जीत के साथ ही सेमीफाइनल का पेंच भी फंस गया है. एक समय ऑस्ट्रेलिया की तराजू में रखा मैच गुलबदीन नईब ने अकेले दम पर पासा पलट दिया. इस गेंदबाज ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों को पवेलियन लौटना शुरू कर दिया. नईब ने 4 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को रौंदने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.

 

Related Articles

Back to top button