Uncategorized

सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल पर भाजपा नेता को वारंट जारी

Jammu : जम्मू – कश्मीर की एक अदालत ने कठुआ में एक रैली के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल के लिए भाजपा नेता राजिंदर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हीरानगर के थाना प्रभारी ए एस लंगेह ने अदालत में एक अर्जी देकर आरोप लगाया था कि राजिंदर गिरफ्तारी से बच रहे हैं और जम्मू एवं उधमपुर में अपने छिपने के ठिकानों को बार – बार बदल रहे हैं. इसके बाद कठुआ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एस लंगेह ने मंगलवार को भाजपा नेता के खिलाफ वारंट जारी किया.

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्रः पांचवीं की किताबों में चाचा चौधरी पढ़ायेंगे ‘मोदी पाठ’, शिक्षा को प्रमोशनल टूल बनाने पर भड़का विपक्ष

क्या है वीडियो में

जम्मू – कश्मीर के पूर्व वन मंत्री लाल सिंह के भाई राजिंदर के खिलाफ 21 मई को रणबीर दंड संहिता की धारा 509 (महिला के चरित्र हनन के लिए शब्द , भंगिमा या कार्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ यह मामला एक वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया. 26 सेकंड का यह वीडिया क्लिप कथित रूप से ‘ डोगरी स्वाभिमान ’ रैली के दौरान बनाया गया. इसमें राजिंदर एक वाहन पर बैठा हुआ है और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. साथ ही वीडियो में रैली में चल रहे लोग ताली बजाते दिख रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button