JharkhandRanchi

सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत, झारखंड के भी लंबित वादों का होगा निपटारा

सीएस ने कोर्ट केस की स्थिति पर समीक्षा को लेकर बैठक बुलायी

Ranchi: सर्वोच्च न्यायालय में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. इसमें झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित वादों का भी निष्पादन होगा. मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने लंबित वादों के निष्पादन के लिए विभिन्न  विभागों के अधिकारियों के साथ 24 जुलाई को एक बैठक बुलायी है.

प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कार्मिक विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, खाद्य आपूर्ति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, परिवहन, उद्योग एवं खान एवं भू तत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव साथ बैठक करेंगे. लंबित वादों की समीक्षा की जायेगी. इसे देखते हुए संबंधित विभाग तैयारी में लगे हैं. विधि विभाग सारे मामलों में अग्रतर कार्रवाई करेगा.

Related Articles

Back to top button