JharkhandRanchi

झारखंड राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए रांची जिले की टीम तैयार, जेएसएसपीएस के डेढ दर्जन प्लेयर्स का दिखा दबदबा

Ranchi: जमशेदपुर में 29 जून को 14वीं झारखंड राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होना है. इसके लिए रांची जिले की तैराकी टीम का गठन कर लिया गया है. रांची जिला तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक, 25 जून को होटवार स्थित वीर बुद्धू भगत एक्वेटिक स्टेडियम में रांची जिले की टीम के लिए ट्रायल हुआ था. इसमें रांची जिले के प्रतिभावान तैराकों ने हिस्सा लिया था. इस आधार पर रांची टीम के लिए कुल 25 प्लेयर्स का चयन किया गया है. इनमें से 19 तो जेएसएसपीएस, रांची के कैडेट्स हैं. इनमें से 10 महिला जबकि शेष पुरुष तैराक हैं.

महिला तैराक में आरती कच्छप, आताशी, नीलम महली, प्रिया उरांव, रिष्टी राज, प्रथमी सिंह सरदार, श्वेता लकड़ा, अंशु कुजूर,  मोनिका कुमारी और चंदा कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा याना सिंह, रचना (रांची) भी शामिल हैं. जेएसएसपीएस के पुरुष तैराकों में अभिषेक महतो, अनुप मुंडा, दीपक महतो, राहुल नायक, चंपई हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, अनमोल उरांव, साहिल नायक और लखिंद्र सिंह मुंडा शामिल हैं. इसके अलावा विक्की सिंह, मनेश्वर मुंडा, राजेश मुंडा और अमन जायसवाल (सभी रांची) भी टीम में शामिल किए गये हैं. इसके अलावा जेएसएसपीएस के जीतेंद्र मुंडा और उमेश पासवान को टीम प्रबंधक के तौर पर रखा गया है. रांची टीम में शामिल सभी प्लेयर्स को 27 जून को शामिल 4 बजे रिपोर्ट करने और 28 जून की दोपहर तक जमशेदपुर में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button