
Chakradharpur: रेल नगरी चक्रधरपुर में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है. एक ही रात चोरों ने दो रेलवे क्वार्टर में लाखों के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए. शुक्रवार की सुबह दोनों क्वार्टर के मालिक जब घर पहुंचे, तो देखा कि क्वार्टर के मुख्य द्वार में लगा ताला टूटा हुआ है और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा है. जिससे उन्हें आभास हुआ कि क्वार्टरों में चोरी हुई है.
चैस अकैडमी के समीप रेलवे हाई स्कूल जाने वाले रास्ते में क्वार्टर संख्या जी 98-1/2 स्थित है. एक में रेलवे इंग्लिश मीडियम के शिक्षक देवाशीष घोष एवं दूसरे में इस स्कूल के क्लर्क वी लक्ष्मी शैलेजा रहती है. गर्मी छुट्टी में शिक्षक देवाशीष घोष अपने मां का इलाज कराने कोलकाता गए थे. जबकि वी लक्ष्मी शैलेजा एक दिन पहले अपने घर जमशेदपुर गई थी.

दोनों क्वार्टर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने गुरुवार देर रात क्वार्टर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दोनों घरों में रखें अलमीरें को तोड़ा.अलमीरा में रखें जरुरी कागजात, महंगी साड़ी, एलसीडी, डेस्कटॉप, नगद साइकिल, टीवी लेकर फरार हो गए. शुक्रवार की सुबह जब दोनों क्वार्टर के मालिक घर पहुंचे, तो देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखें सभी सामग्री बिखरे पड़े हैं.
इसके बाद घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए शिक्षक देवाशीष घोष ने बताया कि अभी क्या-क्या चोरी हुई है, इसका पता पूर्ण रूप से नहीं पता चल पाया है. आकलन के बाद ही इसका पता चल पाएगा. बता दें कि रेलवे क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही है लेकिन पुलिस एक घटना को छोड़कर बाकी का अब तक उद्वेदन नहीं कर पाई है, जिससे पुलिस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. बरहाल चोरी की घटना से रेलवे क्षेत्र में एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों में खौंफ हैं.




