
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. यह घटना बीती रात की है. मेला देखकर लौट रही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. गिरफ्तार आरोपियों में मनोहरपुर थाना क्षेत्र उंधन निवासी सुधांशु महतो, मनीष लोमगा और सुभाष भेंगरा शामिल है. पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म का मामला मनोहरपुर थाना में दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार पीड़िता शनिवार की शाम उंधन गांव गई थी. जहां उसके गांव के परिचित युवक के मिलने के बाद वह उसके साथ रायकेरा में आयोजित मासंत मेला देखने चली गई. मेला देखकर लड़की युवकों के साथ देर रात अपनी बहन के घर लौट रही थी. इसी दौरान तीन युवक मेला से उसका पीछा कर रहे थे. पीछा करते हुए तीनों युवक ने नाबालिग को एकांत पाकर अपने कब्जे में ले लिया और उसके परिचित युवकों को मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद पीड़िता को डरा धमका उसे जबरदस्ती जंगल की तरफ उसे ले गए. जंगल में तीनों ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की. उसके बाद सुधांशु पीड़िता को उन्धन के घर ले गया. जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने घर भाग गयी. बाद में घर में पहुंच कर परिजनों को पूरी मामले की जानकारी दी. इसके परिजनों ने रविवार को मनोहरपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अन्दर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है.




