News Wing Hazaribag, 16 November: राज्य सेवा के पदाधिकारियों के अवकाश में जाने के खिलाफ सूचना अधिकार मंच ने हजारीबाग समाहरणालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया. धरना में शामिल मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि घूस लेते गिरफ्तार बरकट्ठा सीओ के बचाव में राज्य सेवा के पदाधिकारियों के अवकाश में चले जाने से अंचल में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत हो रही है. मंच ने धरना के माध्यम से 6 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा और झासा के तमाम अधिकारियों को फौरन काम पर बुलाने की मांग की. धरना में चितरंजन प्रसाद गुप्ता, गणेश कुमार वर्मा सीटू, राजेश मिश्र, राजू चौरसिया, नेजाम अंसारी, टीपी सिंह, शहीद हसन समेत कई लोग शामिल थे.
सूचना अधिकार मंच की मांग
झासा के तमाम अधिकारी तुरंत काम पर वापस बुलाये जायें.
झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के विपरीत काम करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाये.
झा. रा. सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के समस्त प्रावधानों का अक्षरशः पालन करवाने की गारंटी दी जाये
सीओ मनोज तिवारी के पूरे कार्यकाल की जांच एसीबी या सीबीआई से करवायी जाये.
ऑनलाइन त्रुटि में भूमि की जमाबंदी त्रुटि में सुधार किया जाये.
गैरमजरुआ जमीन की सत्यापन कार्रवाई सरकार के आदेशानुसाकर करवाकर रसीद निर्गत किया जाये.




