Chaibasa

सिंहभूम लोकसभा चुनाव के परिणाम की बीजेपी ने की समीक्षा, भानु प्रताप ने की गीता कोड़ा की सराहना

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सिंहभूम लोकसभा की समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह शामिल हुए. बैठक में जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई,प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद,पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,सराईकेला खरसावां जिला प्रभारी सूबोध सिंग गुड्डू के साथ बैठक में सहित पूरे जिले के लोग उपस्थित थे। मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने प्रत्याशी गीता कोड़ा को जिताने में लगे, हार जीत तो लगी रहती है, मैं स्वयं एक बार हारा हूं। भानु प्रताप ने कहा कि इस चुनाव के बाद पूरे राज्य में यह चर्चा बना रहा कि सिंहभूम लोकसभा की शेरनी प्रत्याशी गीता कोड़ा जी ने राज्य के मुख्यमंत्री को उनके विधान सभा मे 20 हजार से ज्यादा मतों से पछाड़ा, पूरा कुनबा मिलकर मुख्यमंत्री के विधान सभा मे गीता कोड़ा को हराने में नाकाम  रही. आज हमलोग सिंहभूम लोकसभा के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओ के साथ विस्तृत जानकारी लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे, जिससे कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर,वर्तमान भ्रष्ट्राचारी -अहंकारी -जनविरोधी- जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने वाली इंडि गठबंधन वालों को बुरी तरह हराकर सत्ता से हटा सकें.

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग समीर मोहंती के पत्र की फॉरेंसिक जांच कराकर सच्चाई को करे उजागर: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button