JharkhandRanchi

लैंड स्कैम: जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा 3 दिनों की रिमांड पर, पीएमएलए कोर्ट ने दी अनुमति

Ranchi: जमीन घोटाला मामले में बुधवार को गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी 3 दिनों तक पूछताछ करेगी. पीएमएलए की  विशेष अदालत ने  3 दिनों की रिमांड की अनुमति दी है. ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए 7 दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था. बीते कल शेखर कुशवाहा को गिरफ्तारी के बाद पीएमएलए कोर्ट पर पेश कर जेल भेज दिया गया था.

दरअसल, जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर ईडी दो बार 22 अप्रैल 2023 एवं 16 अप्रैल 2024 को छापेमारी कर चुकी है. ईडी ने  बीते बुधवार को ईडी के हीनू स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए उसे बुलाया था, इसके बाद लंबी पूछताछ के बाद संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया था. शेखर कुशवाहा बड़गाई अंचल के गाड़ी मौजा के 4.83 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में शामिल है. शेखर कुशवाहा ने अपने सहयोगी प्रियरंजन सहाय, सद्दाम हुसैन, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी, अफसर अली के साथ मिलकर राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद की मिलीभगत से वर्ष 1971 की फर्जी सेल डीड तैयार की थी. कोलकाता के रजिस्ट्री कार्यालय में रखें मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर इस सेल डीड को तैयार किया गया था. 4.83 एकड़ जमीन एक भोक्ता परिवार का है, जिसका नाम बदलकर दूसरे के नाम से सामान्य प्रकृति का जमीन बनाया गया था. इसके बाद 22.61 करोड़ की जमीन को 100 करोड रुपए में बेचने की तैयारी थी.

Related Articles

Back to top button