
Nikhil kumar
Ranchi: राज्य के 30 में से 27 काराओं में 647 कक्षपाल व महिला कक्षपाल की नियुक्ति की जायेगी. कक्षपाल के 608 व महिला कक्षपाल के 39 रिक्त पदों पर राज्य के भूतपूर्व सैनिकों की संविदा पर बहाली की जायेगी. जेलों की सुरक्षा को पुख्ता व मजबूत करने के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संविदा पर नियुक्ति के लिए वैंकेसी निकाली है और भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे है. दुमका-से राजमहल इलाके के काराओं के लिए केंद्रीय कारा दुमका में 21 जून से आवेदन विहित प्रपत्र में जमा लिए जायेंगे. वहीं, धाधीडीह कारा व घाटशिला तक काराओं के लिए आवेदन केंद्रीय कारा धाधीडीह में लिए जायेंगे. इसी तरह केंद्रीय कारा हजारीबाग व बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार व मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में आवेदन 19 जुलाई तक लिए जायेंगे. कक्षपाल व महिला कक्षपाल के लिए नियुक्ति पहले एक साल के की जायेगी.
आवश्यकतानुसार अनुबंध की अवधि को विस्तारित किया जायेगा. यह पद राज्य स्तरीय होगा. अनुबंध पर नियुक्त किए गये भूतपूर्व सैनिकों को एकमुश्त 20 हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा. यह मानदेय प्रतिवर्ष आठ प्रतिशत की दर से बढ़ाया जायेगा. 20 दिनों का क्षतिपूर्वक अवकाश, यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ता दिया जायेगा. ड्यूटी के दौरान मृत्यू होने पर राज्य के पुलिस कर्मियेों को जो अनुग्रह अनुदान दिया जाता है वह इन्हें भी मिलेगा, लेकिन अनुकंपा पर आश्रित को नौकरी का प्रावधान नहीं रहेगा. नियुक्ति पूरी तरह से संविदा पर होगी. आरक्षण रोस्टर का पालन होगा. फिर भी आरक्षित वर्ग में रिक्तियां रह गयी तो नियमों को शिथिल कर नियुक्ति की जायेगी. आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. नियुक्ति के बाद इन्हें संबंधित काराओं में पोस्टिंग दी जायेगी.
इन जेल में इतने की नियुक्ती
कारा का नाम पुरूष महिला
केंद्रीय कारा दुमका 34 0
केंद्रीय कारा देवघर 10 1
मंडल कारा जामताड़ा 25 1
मंडल कारा, गोड्डा 17 2
मंडल कारा, पाकुड़ 24 3
मंडल कारा साहेबगंज 13 3
उपकारा राजमहल 12 2
केंद्रीय कारा धाधीडीह, जमशेदपुर 50 3
मंडल कारा चाइबासा 14 1
मंडल कारा सराकेला 24 1
मंडल कारा साकची, जमशेदपुर 0 0
उपकारा घाटशिला 8 0
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग 92 1
केंद्रीय कारा गिरिडीह 15 0
मंडल कारा चास, बोकारो 23 2
मंडल कारा धनबाद 26 2
मंडल कारा कोडरमा 14 0
मंडल कारा चतरा 23 1
उपकारा तेनुघाट 11 0
उपकारा रामगढ़ 13 0
उपकारा बरही 19 1
आम्समर्पित नक्सली बंदी कारा हजारीबाग 5 0
केंद्रीय कारा, होटवार रांची 34 9
मंडल कारा लोहरदगा 19 2
मंडल कारा गुमला 23 1
मंडल कारा सिमडेगा 21 1
उपकारा खूंटी 0 0
केंद्रीय कारा मेदिनीनगर 0 0
मंडल कारा लातेहार 19 1
मंडल कारा गढ़वा 20 1
कुल 608 39




