
Giridih: मवेशी चोरी कर लेकर जा रहे दो नाबालिग को ग्रामीणों ने पकड़ा. दोनों नाबालिगों को ग्रामीणों ने गिरिडीह के पचंबा थाना इलाके के चंदनदीह गांव में पकड़ा. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पचंबा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन दोनों ने ग्रामीणों के सामने कबूला कि उन्हें हर गोवंश की चोरी के एवज में 500 रुपया मिलता था. चोरी के बाद उन्हें गोवंश जहां पहुंचाने को कहा जाता. वहा पहुंचा देते. इधर दोनों नाबालिग को पुलिस को देने गए ग्रामीणों ने बताया की इलाके से पिछले कई दिनों से गोवंश की चोरी हो रही थी. लेकिन न तो चोरी करने वाले पकड़ाते, और न ही कोई गोवंश ही बरामद हुआ. लिहाजा, काफी संख्या में थाना में जुटे ग्रामीणों ने थाना प्रभारी मंटू से दोनों के खिलाफ कारवाई की मांग की. इधर दोनों नाबालिग के निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस अब चोरी गए गोवंश को बरामद करने में जुटी हुई है.




