JharkhandRanchi

मिशन 2019 के तहत कांग्रेस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

Ranchi : 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए रणनीति बनाने की पहल शुरू कर दी है. इस कड़ी में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बैठक विधानसभा स्थित सभागार में हुई. इसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने पार्टी द्वारा चलाये जानेवाले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से जनसंपर्क अभियान के लिए नियुक्त राज्य के पर्यवेक्षक अजय शर्मा, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें- गिरफ्तार पारा शिक्षक भेजे गए जेल, लगी आठ संगीन धाराएं, रांची के बाद दूसरे जिलों के पारा शिक्षक भी…

हर बूथ में बनेगी कम से कम पांच सदस्योंवाली कमिटी

जनसंपर्क अभियान के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि मिशन-2019 के तहत पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है. इसके तहत जनसंपर्क कर गांव-गांव तक मतदान केंद्रों पर आम लोगों की बैठक की जायेगी. पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ में कम से कम पांच सदस्यों की कमिटी तैयार की जायेगी. कांग्रेस की सभी इकाइयों को इस अभियान से जोड़ा जायेगा तथा सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जायेगी.

इसे भी पढ़ें- एसडीएम मैडम कहती रहीं No लाठीचार्ज, सिपाही पारा शिक्षकों पर बरसाते रहे लाठियां, एसडीएम ने कहा- गलत…

जनता का सहयोग और समर्थन लेंगे : आलमगीर आलम

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि समय-समय पर आवश्यकतानुसार पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने का निर्णय लेती रही है. यह जनसंपर्क अभियान पार्टी और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें हम जनता का सहयोग और समर्थन, दोनों लेंगे तथा सभी को पार्टी से जोड़ा जायेगा.

इसे भी पढ़ें- सरकार मूलनिवासियों पर बरसा रही लाठी और बाहरियों को दे रही नौकरी : प्रदीप यादव

गांवों का भ्रमण करें कार्यकर्ता : अजय शर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता मतदान केंद्रों तक जायें, गांवों का भ्रमण करें और साथियों को पार्टी से जोड़ें. इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. एक बड़े उद्देश्य के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने आम लोगों के बीच संगठन को जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने जनसंपर्क अभियान समिति के सदस्यों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Related Articles

Back to top button