
Ranchi: मुख्य सचिव एल ख्यिांग्ते ने रांची में कांके में निर्माणाधीन अर्बन हाट योजना की पूरी स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है. इस संबंध में उन्होंने संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग को पत्र लिखा है. सीएस ऑफिस के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग ने भी नगर आयुक्त रांची नगर निगम को अर्बन हार्ट योजना की स्थिति पर अद्यतन रिपोर्ट देने को कहा है. बता दें कि, राजधानी में अर्बन हाट निर्माण योजना में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद इसे बंद कर दिया गया है. यानि इतनी राशि इसमें बर्बाद भी हो गयी, योजना अब भी धरातल पर नहीं उतरी. 2016 में ही अर्बन हाट योजना बनाने का काम शुरू किया गया. जिस स्थान पर काम प्रारंभ हुआ वहां जंगल-झाड़ पहले से काफी था. हालांकि, बाद में तत्कालीन सीएम ने इसकी उपयोगिता पर सवाल उठाये ओर इसे बंद करने का आदेश दिया. अधूरे निर्माण को पूरा करके वहां पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर या गर्ल्स हॉस्टल बनाने पर विचार हुआ, पर अब भी यह कागजों पर ही है.
इस धारणा से योजना ली गयी थी
व्यापारियों को बड़ा बाजार देने की सोच से अर्बन हार्ट योजना पर काम प्रारंभ किया गया था. स्थानीय शिल्पकार, पारंपरिक भोजन और कलकारों को बड़ा मंच मुहैया कराने के लिए अर्बन हाट का निर्माण किया जाना था. इसके अलावा देशभ र के शिल्पकारों की दुकान लाने और स्थानीय शिल्पकारों को उत्पाद बेचने के लिए बाजारा उपलब्ध कराना था. वहां स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनिंग सेँटर से लेकर व्यवासायिक गतिविधियां संचालित की जानी थी.
इसे भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य टेंडर घोटाला: 10 प्रतिशत कमीशन के बाद सड़क-पुलों की क्वालिटी भी संदेह के घेरे में, समय से पहले ही टूट जाती है सड़क




