Jamshedpur

दीपक प्रकाश ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से वोट देने की अपील

Jamshedpur: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार लोगों से संर्पक एवं संवाद के जरिये समर्थन जुटा रही है. इस क्रम में, शुक्रवार को सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न मंडल क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा. जनसंपर्क अभियान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए. बिद्युत महतो ने मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के संग जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो, उलीडीह, साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान रूपी आशीर्वाद की अपील की. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में दीपक प्रकाश ने गठबंधन की सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में भूख, भय और भ्रष्टाचार व्याप्त

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद,’ ‘नरेंद्र मोदी एवं बिद्युत महतो जिंदाबाद’ के साथ ‘अबकी बार चार सौ पार’ का नारा लगाते हुए क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, महिलाओं, छात्राओं, दुकानदारों, मजदूरों के साथ समाज के अन्य वर्गों से मुलाक़ात कर केंद्र की मोदी सरकार एवं बिद्युत महतो के उपलब्धियों के पत्रक भेंटकर 25 मई को ईवीएम क्रमांक 2 पर बटन दबाकर बिद्युत महतो को विजयी बनाने का आग्रह किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाटशिला फुटबॉल मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर लोगों को आमंत्रण पत्र भेंटकर आमंत्रित किया.अभियान के क्रम में स्थानीय लोगों, दुकानदारों, स्थानीय क्लब एवं संस्थाओं ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बिद्युत महतो का फूल-मालाओं एवं विजयी तिलक लगाकर अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन और आशीर्वाद भरोसा दिलाया.

इस अवसर पर सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सफल और कुशल नेतृत्व की वजह से पूरी दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह अतुलनीय एवं अद्भुत है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देशवासियों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं. ये योजनाएं गरीब और जरूरतमंद के लिए वरदान साबित हुई हैं. आज ऐसी सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है. बिद्युत महतो ने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ-साथ किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नल से जल ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जमशेदपुर के लाखों लोगों को लाभ मिला है.

वहीं, श्री महतो ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उनके झूठे वादों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य की अक्षम, दिशाहीन और भ्रष्ट नेतृत्व से झारखंड विकास की दौड़ में पिछड़ गया है. लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद देकर भ्रष्टाचार की जननी और पोषक पार्टी को करारा जवाब दें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता और हठधर्मिता के कारण जिले में कई योजनाएं पूरी नही हो सकी. आने वाले पांच वर्षों में ऐसी सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रीता मिश्रा, कमल किशोर, संजीव सिन्हा, राजीव रंजन सिंह, अजीत कालिंदी, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, नित्यानंद सिन्हा, अमर सिंह, नीलकमल शेखर, चितरंजन वर्मा, अजय झा, प्रेम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, राकेश सिंह लोधी, सुशील सिंह, सौरव डे, बंटी गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, राहुल कुमार, भारती कुमारी, मधु सिन्हा, संजू देवी, राजू प्रजापति, उमेश सिंह, संदीप शर्मा, मनोज करुआ, सागर मुखी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Related Articles

Back to top button