GiridihJharkhandLead News

हेमंत सोरेन के नाम पर विक्टिम कार्ड खेल कर क्या कल्पना सोरेन पार लगा पायेंगी गांडेय उपचुनाव की नैया

गांडेय के रण में हैं छह मुस्लिम प्रत्याशी

Giridih : गांडेय उपचुनाव के रण में ताल ठोक रहे दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोगों का समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. करीब ढाई से तीन लाख की आबादीवाले गांडेय में कल्पना सोरेन के मैदान में उतरने के एक माह पहले से राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वैसे तो कल्पना सोरेन इस पिच पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रही हैं और भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में भी हैं. खास तौर पर आदिवासी और मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने का विक्टिम कार्ड भी जम कर खेल रही हैं. देखा जाये तो स्टार प्रचारक के साथ अब तक कल्पना सोरेन ने जितनी भी जनसभा की, उसमें सिर्फ हेमंत सोरेन के नाम पर ही विक्टिम कार्ड खेल कर अपने वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास किया. कल्पना का विक्टिम कार्ड सफल कितना होगा, ये तो 4 जून को ही स्पष्ट हो पायेगा, लेकिन जेएमएम के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के इस्तीफे की नाराजगी भी गांडेय में दिख रही है. जिसे न तो कल्पना सोरेन ही देख पा रही हैं और न ही इंडी गठबंधन के नेता. वहीं दूसरी तरफ अब गांडेय में चर्चा इस बात को लेकर भी है कि पूर्व आजसू नेता अर्जुन बैठा को निर्दलीय चुनाव लड़ाने में राज्य के सतारूढ़ दल की भूमिका सबसे अधिक है. पूर्व आजसू नेता अर्जुन को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह इंडी गठबंधन की प्रत्याशी के डमी कैंडिडेट के तौर पर भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. यही नहीं गांडेय में कल्पना सोरेन अगर विक्टिम कार्ड के जरिए अल्पसंख्यक और आदिवासी मतदाता को साधने में जरूर जुटी हुई हैं. लेकिन कल्पना की राह इसलिए भी आसान नहीं है क्योंकि गांडेय से 6 मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें एआइएमआइएम के इंतखाब आलम समेत अन्य निर्दलीय प्रत्याशी हैं. तो दूसरी तरफ ये चर्चा महज चर्चा तक सीमित है कि पूर्व आजसू नेता अर्जुन बैठा किसी बड़े प्रत्याशी के डमी कैंडिडेट नहीं हैं तो कल्पना सोरेन के लिए और भी मुश्किल होगी, क्योंकि पूर्व आजसू नेता अर्जुन बैठा की गांडेय में आदिवासी और मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी मजबूत पैठ है. ऐसे में कल्पना सोरेन का पति के नाम पर विक्टिम कार्ड दोनों वर्गों के मतदाताओं पर कितना असर डालेगा, ये भी आनेवाले 4 जून को ही स्पष्ट होगा.

इसे भी पढ़ें – बोकारो के फुसरो में ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Related Articles

Back to top button