
Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गांई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष ने जमानत की गुहार लगाई है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उनकी ओर से जमानत याचिका दायर की गई है. जमानत याचिका पर 21 मई को सुनवाई होगी. मामले में 9 मई को कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था . ये तीनो आरोपी अभी ईडी के रिमांड पर है. इनसे ईडी पूछताछ कर रही है. मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के ये मास्टरमाइंड है. फर्जी दस्तावेज के आधार पर इनपर जमीन पर कब्जा कर खरीद बिक्री करने का आरोप है.




