JamshedpurNEWS

खराब मौसम के चलते जमशेदपुर में बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Jamshedpur: मौसम खराब के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुई. मरांडी खरसावां में जनसभा कर दुमका जा रहे थे, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को सोनारी में उतरना पड़ा. उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, हरेंद्र पांडे, बलवीर मंडल, अमर सिंह, अभय चौबे सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: टाटानगर स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई, कुर्ला एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद-तस्कर फरार

Related Articles

Back to top button