
Bokaro: गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए बोकारो डीसी कार्यालय आए थे. नामांकन करने के बाद जैसे ही वो हाबर आए, उन्हें रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि रांची के चुटिया थाना के किसी मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वांरट निकला था. ङुस वारंट पर बेल जयराम ने नहीं लिया था. इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि जयराम के एक और समर्थक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है. फिलहाल बोकोरो डीसी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में जयराम के समर्थक जुटे हुए. वो उनके गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. दैखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है.




