
Ranchi: बहुचर्चित रियलस्टेट और जमीन कारोबारी रहे कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर की पत्नी सुशीला कुजूर ने अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इसपर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी. मामले के आरोपी डब्लू कुजूर, भाई छोटू कुजूर और बेटा राहुल कुजूर की जमानत याचिका अदालत से खारिज हो चुकी है.
दरअसल, आरोप है कि डब्लू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर षड्यंत्र रचकर एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या हुई थी. 5 जुलाई 2023 को एकाउंटेंट संजय कुमार को ऑफिस से अपने घर लौटने के दौरान पेशेवर शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्या की घटना के बाद एसआईटी गठित की गई थी. मामले में डब्लू कुजूर पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर समेत 11 आरोपियों के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 269/2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में सभी आरोपी जेल में है.




