
Ranchi: इंडी गठबंधन की तरफ से जेएमएम ने अपने बाकी बचे सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जेएमएम की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती चुनाव लड़ेंगे. वो फिलहाल बरहागोड़ा विधानसभा से विधायक हैं. वहीं गांडेय उपचुनाव में जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (कल्पना मुर्मू) विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी.
लोकसभा चुनाव मे जमशेदपुर से टिकट मिलने के बाद समीर मोहंती गुरुवार को मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि जनता केंद्र सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ इस बार इंडी गठबंधन का साथ देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर फ़ेंकने का काम करेगी. उन्होने कहा कि झामुमो झारखण्ड कि माटी की पार्टी है और माटी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा संयोग है कि राज्य में झामुमो कि सरकार है और झामुमो का प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, उन्होने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है.
इसे भी पढ़ें: सरयू राय ने राज्यपाल, सीएम से की ढुल्लू महतो की शिकायत, कहा- जबरन हथिया रखा है 200 एकड़ जमीन




