JharkhandLead NewsRanchi

सरयू राय ने राज्यपाल, सीएम से की ढुल्लू महतो की शिकायत, कहा- जबरन हथिया रखा है 200 एकड़ जमीन

Ranchi: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने लोकसभा चुनाव में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी और विधायक ढुल्लू महतो की शिकायत की है. प्रेस वक्तव्य जारी करते बताया है कि उन्होंने ढुल्लू के संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक स्मार पत्र भेजा है. इसमें ढुल्लू द्वारा ग्रामीणों पर उनके द्वारा किए गए अत्याचार का संक्षिप्त ब्यौरा है. विधायकजी के ग्रामवासी भी इससे अछूता नहीं हैं. उन्होंने ग्रामीणों और सरकार की करीब 200 एकड़ जमीन पर जबरन क़ब्ज़ा कर लिया है. जेल की उंची दीवार की तरह ऊंची चहारदीवारी खडाकर चारों ओर से घेर लिया है. एक ग्रामीण पथ को भी चहारदीवारी के भीतर कर उसपर बड़ा सा गेट लगा दिया है. इस स्मार पत्र में उपर्युक्त के बारे में ग्रामीणों के नाम सहित आँखों देखा ब्यौरा दिया गया है जो स्वतः स्पष्ट है. श्री राय ने ग्रामीणों की रैयती जमीन पर से क़ब्ज़ा हटाने और सरकारी ज़मीन एवं सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की माँग राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की है. सरयू के मुताबिक, राज्यपाल फ़िलहाल राज्य से बाहर हैं और मुख्यमंत्री भी राजधानी से बाहर हैं. उनके आने पर वे उनसे मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: पोटका में नापित बिरादरी के लोगों का नहीं बन पा रहा जाति प्रमाण पत्र, डीसी से शिकायत

Related Articles

Back to top button