National

अगर तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो बदला जायेगा हैदराबाद का नाम: राजा सिंह

Hydrabad: भाजपा नेता राजा सिंह ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह हैदराबाद का नाम बदल देगी. साथ ही राज्य के अन्य शहरों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जायेंगे. राजा सिंह ने पीटीआई को बताया, कि भाजपा जब तेलंगाना में सत्ता में आएगी तो हमारा पहला लक्ष्य विकास होगा और और दूसरा इन नामों को बदला जाना चाहिए. इन्हें महापुरुषों के नाम पर रखना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश या तेलंगाना के लिए काम किया है.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली में झारखंड की बेटियों को बेचनेवाला रोहित मुनि बिहार से गिरफ्तार

तो हैदराबाद होगा भाग्यनगर…

हाल ही में भंग हुए विधानसभा के सदस्य सिंह ने कहा कि 16 वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करनेवाले कुतुबशाही वंश के शासकों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया. इसके अलावा कई और स्थानों के नाम बदले गए थे. इनमें सिंकदराबाद और करीमनगर भी शामिल हैं.उस दौरान कई मंदिर तोड़े गए और हिंदुओं पर हमले किये गये. राजा सिंह ने कहा कि अगर तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आती है तो हैदराबाद का नाम फिर से भाग्यनगर रखा जाएगा. बीजेपी नेता ने कहा कि मुगलों और निजाम ने जिन शहरों के नाम बदले हैं, बीजेपी के सत्ता में आने पर एक बार फिर से उनके वास्तविक नाम रखे जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंःशीर्ष माओवादी नेता गणपति ने पद छोड़ा, कबड्डी खिलाड़ी बासव राव नये प्रमुख

ओवैसी पर निशाना

सिंह ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा गुरुवार को की गई टिप्पणी को गलत बताया. ओवैसी ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘मुस्लिम मुक्त’ देश बनाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि मुस्लिम को ओवैसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए, जो कई बार तेलंगाना के खिलाफ बोल चुके हैं. ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सदस्य हैं. तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है.

इसे भी पढ़ेंःईसाई से ज्यादा हिंदू धर्म में हुआ है आदिवासियों का धर्मांतरण

Related Articles

Back to top button