Jamshedpur

जमशेदपुर के उलीडीह में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीटा

Jamshedpur:  जमशेदपुर के उलीडीह संकोसाई रोड नंबर पांच में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम शोएब अंसारी है जो मानगो हयात नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि युवक गाय लेकर जा रहा था उसके पीछे एक बच्चा भी लग गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि युवक गाय के साथ बच्चे को बहला फुसलाकर ले जा रहा था. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बेरमो: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने की बैठक

Related Articles

Back to top button