National

ओडिशाः पांच नक्सली ढेर, मलकानगिरी में हुई मुठभेड़ में मिली सफलता

Malkangiri: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत कम से कम पांच माओवादी मारे गए. डीजीपी आरपी शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ कालीमेला पुलिस थाना अंतर्गत पपलूर इलाके में उस वक्त हुई, जब विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सुरक्षाकर्मी इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःHC ने शाह ब्रदर्स को किस्तो में बकाया लौटाने को कहा, अब सरकार ने महाधिवक्ता से कहा मामले में पुनर्विचार अनुरोध की जरूरत

पांच माओवादी ढेर

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया गया. उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है. बहरहाल अभियान में कोई सुरक्षाकर्मी जख्मी नहीं हुआ है. डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने घटनास्थल से दो इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक 303 राइफल और एक हथगोला बरामद किया है.

इसे भी पढ़ेंःआइवीआरसीएल को ब्लैक लिस्ट करने से पहले से पड़े हैं 10 करोड़ के मोटर, ट्रांसफॉर्मर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभियान)आर पी कोचे ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान इलाके से फरार हुए अन्य माओवादियों की तलाश की जा रही है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़

पुलिस ने बताया कि एसओजी की दो टीमें रविवार से तलाश अभियान चला रही हैं और उन्होंने जंगल में माओवादियों के समूह को देखा. सुरक्षाकर्मियों को देखकर माओवादियों ने उन पर गोली चलायी और एसओजी के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि आशंका है कि घटनास्थल पर मौजूद माओवादी नेता ‘रणदेव’ इलाके से भागने में सफल रहा. डीजीपी ने कहा कि मारे गये माओवादियों की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस : झारखंड सह-प्रभारी उमंग पर पार्टी आलाकमान ने फिर जताया भरोसा, डॉ अजय बोले- बनेंगे…

Related Articles

Back to top button