JharkhandPalamu

पलामू: पुलिस महकमे में मातम, 24 घंटे में दो जवानों की मौत

Palamu: नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पुलिस महकमे में मातम का माहौल है. पिछले 24 घंटे के दौरान दो जवानों की मौत होने से जवान सदमे में है. ज्ञात हो कि एक जवान की की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई. वही रविवार रात सड़क हादसे में दूसरे जवान की सड़क हादसे में असमय मौत हो गयी. जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी देने के बाद दाह संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस : झारखंड सह-प्रभारी उमंग पर पार्टी आलाकमान ने फिर जताया भरोसा, डॉ अजय बोले- बनेंगे…

हादसे में कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह की मौत

जिले के नावा बाजार थाना में पदस्थापित आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अखिलेश पड़वा मोड़ की तरफ से देर शाम मोटरसाइकिल से थाना लौट रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. गंभीरावस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर एसपी इन्द्रजीत महथा समेत तमाम पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

सतबरवा का रहने वाला था जवान

जवान अखिलेश कुमार सिंह सतबरवा का निवासी थी. सोमवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शव पुलिस लाइन के ग्राउंड में रखा गया. यहां पुलिस अधिकारियों के अलावा जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बाद में शव को वाहन द्वारा सतबरवा भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःसरकार रघुवर की हो या किसी और की, अधिकार पाने के लिए सत्ता से संघर्ष करते रहना होगा : बाबूलाल मरांडी

गौरतलब है कि शनिवार की शाम लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा पिकेट पर तैनात जैप-5 का जवान संतोष चौधरी की भी सीने में दर्द के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. एक दिन के अंतराल में दो जवानों की मौत हो जाने से पलामू पुलिस महकमा सदमे है.

Related Articles

Back to top button