JharkhandLead NewsRanchi

पीएलएफआइ के एरिया कमांडर रहे अजीम हॉवरी को खूंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर रहे अजीम हॉवरी उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया है. खूंटी थाना पुलिस ने खूंटी थाना (कांड संख्या-12/23) में चोरी, लूट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. खूंटी एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लियाकत अली लेन रोड में छिपे आऱोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी पर रांची के लोअर बाजार थाना, चुटिया थाना, कांके, नामकुम, धुर्वा थाना में सीएलए एक्ट, यूएपीए एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा के नौ मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने देवघर एम्स से पूछा- बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट कब तक शुरू होगी

Related Articles

Back to top button