GiridihRamgarh

होली को लेकर जिलों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Giridih/Ramgar: आपसी भाईचारे के त्योहार होली में असमाजिक तत्व खलल पैदा ना करें. इसके लिए गिरिडीह पुलिस सक्रिय है. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ विनोद रवानी, डीएसपी अंकिता राय, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, धनजंय राम और नीरज सिंह हर थानेदारों के साथ इलाके में गश्ती कर रहे है. फ्लैग मार्च किया जा रहा है. दोनों समुदाय के लोगों से संवाद कायम कर भाईचारे के इस पर्व को लेकर सहयोग का अपील की जा रही है. शहर में डीएसपी अंकिता राय और नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के नेत्तृव में अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च में शामिल हुए। पूरे जिले में तीन सौ के करीब दडांधिकारियों की प्रतिनियुक्ती की गई है। तो छह हजार से अधिक जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती पूरे जिले में की गई है.

रामगढ़ में  फ्लैग मार्च निकाला गया

पलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉo बिमल कुमार के निर्देश पर रामगढ़ जिला के विभिन्न थाना/ ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया. साथ ही अपराध पर लगाम लगाने, होली पर्व के अवसर पर शहर के अंदर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर एवं होली पर्व के अवसर पर आम जनता से शांति, आपसी भाईचारा एवं धार्मिक सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील की गयी. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने आम लोगों के एक संदेश जारी कर बताया कि रामगढ़ पुलिस 24 धंटे आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी रामगढ़ के सभी भी असामाजिक तत्वों के विशेष निगरानी रखी गई है किसी भी प्रकार के सूचना रामगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9262998529 या डायल 100 पर संपर्क स्थापित कर उपलब्ध कारये। पुलिस के द्वारा आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

Related Articles

Back to top button