JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीता सोरेन ने दिल्ली में थामा बीजेपी का हाथ, पार्टी में शामिल होने पर जाहिर की खुशी-पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ranchi: झामुमो छोड़ने के बाद सीता सोरेन मंगलवार 19 मार्च को दिल्ली में भारतीयी जनता पार्टी में शामिल हो गयी हैं. झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, विनोद तावड़े,संजय मयूर ने सीता को पार्टी की सदस्यता दिलायी. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि मेरे ससुर और पति की अगुआई में झारखंड राज्य बना. इसके लिए मेरे पति ने संघर्ष किए. और संगठन बनाए, लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी हमे जहां जाना चाहिए था. वहां तक हम नहीं पहुंच पाए हैं. राज्य में आदिवासी अभी भी उपेक्षित हैं. खनिज संपदा होने के बाद भी राज्य के लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. आज के समय में भी झारखंड विकास से कोसों दूर हैं. झारखंड को न्याय दिलाना है. राज्य को झुकने नहीं देंगे, राज्य को ऊपर ले जायेंगे. इन्ही सभी विषयों को लेकर बीजेपी ज्वाइन किया है. मोदी जी की सोच से प्रभावित होकर हमने यह कदम उठाया है. राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा यह मैं पार्टी को विश्वास दिलाती हूं.

Related Articles

Back to top button