
Ranchi: राजधानी रांची के बुढमू थाना क्षेत्र स्थित सीरम जंगल से टीपीसी के सबजोनल कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील जी पुलिस गिरफ्त से बच निकला. राहुल गंझू AK-47 लेकर घूमता है. उसके साथ करीब आधा दर्जन उग्रवादी शामिल है. खलारी डीएसपी के नेतृत्व में सीरम जंगल में सर्चिग पर निकली थी. वही पुलिस की सूचना मिली थी कि जंगल में टीपीसी के उग्रवादी छिपे है. सूचना पर पहुंची पुलिस लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले राहुल गंझू बच निकला. पुलिस एक वाहन सहित अऩ्य समान जब्त किया है. वही सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रही है. कुछ उग्रवादी के जंगल में छिपे होने की संभावना जतायी जा रही है.
दो वर्ष पूर्व खलील सहित आठ उग्रवादी को इंसास रायफल समेत अन्य हथियार के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार
रांची पुलिस टीपीसी के जोनल कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील सहित आठ उग्रवादियों को दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक इंसास रायफल, एक देसी रायफल, एक पिस्टल और दर्जनों कारतूस सहित अन्य समान पुलिस बरामद किया था. बरामद समान में पुलिस से लूटा हुआ रायफल भी शामिल है. सभी उग्रवादी लेवी वसूली के लिये जमा हुए थे. खलील पर मोहन और संतोष नामक उग्रवादी के हत्या का आरोप है. इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए दोनो की हत्या की गई थी.




