JharkhandRanchi

राज्य से चलने वाली कुछ ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव

Ranchi: राज्य से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के ठहराव की अलग अलग स्टेशनों पर रेलवे ने दिया है. इसे लेकर सूचना दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की है. जिसमें बताया गया है कि संबलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, रांची दुमका इंटरसिटी, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग अलग स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. होली को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो.

इन स्टेशनों पर मिला ठहराव

दुमका रांची इंटरसिटी झालिदा दिन के 11: 10 से 11: 11 बजे
रांची दुमका इंटरसिटी झालिदा दोपहर 2: 45 से 2: 46 बजे
संबलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस नामकोम शाम 5: 36 से 5: 37 व टाटीसिल्वे शाम 5: 41 से 5: 42 बजे
गोरखपुर संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस नामकोम सुबह 6: 47 से 6: 48 व टाटीसिल्वे सुबह 6: 42 ये 6: 43 बजे
पूर्णिया कोर्ट हटिया कोशी एक्सप्रेस अथमलगोला सुबह 8: 24 से 8: 26 बजे
हटिया पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस अथमलगोला शाम 4: 50 से 4: 52 बजे
पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अथमलगोला शाम 4: 27 से 4: 29 बजे
हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अथमलगोला सुबह 10: 58 से 11:00 बजे
इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस पुंदाग सुबह 5: 09 से 5: 10 बजे
हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस पुंदाग रात 9: 51 से 9: 52 बजे
संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस नामकोम शाम 5: 52 ये 5: 53 व टाटीसिल्वे शाम 5: 57 से 5: 58 बजे
जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस नामकोम सुबह 8: 36 से 8: 37 व टाटीसिल्वे सुबह 8: 27 से 8ः 28 बजे

Related Articles

Back to top button