
Ranchi: सोरेन परिवार में सुबह से हो रही उठा पटक पर अब से कुछ देर बाद विराम लगने की उम्मीद है. मिल रही पुख्ता सूत्रों की जानकारी के मुताबिक सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन करेगी. मंगलवार की सुबह ही सीता सोरेन ने जेएमएम के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
पार्टी छोड़ने के बाद विधानसभा पद से भी दिया इस्तीफा
सीता सोरेन जामा विधासभा से तीसरी बार विधायक थी. जेएमएम के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद सीता सोरेन ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है. इससे संबंधित पत्र उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को सौप दिया है. सोरेन सरकार बनने के बाद से सीता सोरेन सरकार को घेरती रही है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद स्थिति और खराब हो गई. चंपाई सरकार में उन्हें लगा था की पार्टी मौका देगी. लेकिन बसंत सोरेन को मंत्री बना दिया गया उसके बाद से और नाराज चल रही थी.




