Sports

2019 का विश्व कप खेलने को तैयार है भारत, जानें क्या कहा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने…

Thiruvananthapuram : भारत बनाम  वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में अम्बाती रायुडू और युवा गेंदबाज खलील अहमद के प्रदर्शन से भारतीय कप्तान काफी खुश हैं. कोहली से जब इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप से पहले टीम की चिंताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैदान पर लगातार प्रयत्न करते रहना अहम है. उन्होंने कहा कि अगर हम मैदान पर बतौर क्षेत्ररक्षण टीम निरंतर हो सकते हैं तो इससे हमारे सभी विभागों में और निरंतरता आ जायेगी. मैदान में हम अब भी काफी सुधार कर सकते हैं. हमने अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों से बात की कि क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिये अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए और वे अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : द्रविड़ आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल, गावस्कर ने द्रविड़ को सौंपी स्मारिका कैप

जडेजा ने वापसी के बाद से किया अच्छा प्रदर्शन

कोहली ने कहा कि हमें लगता है कि हम इस विभाग में सुधार कर सकते हैं. निश्चित रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दो अहम पहलू हैं. क्षेत्ररक्षण ऐसी चीज है जिस पर नियंत्रण किया जा सकता है और मैदान पर आपको इन सभी 11 खिलाड़ियों से इसकी जरूरत होती है.

रविंद्र जडेजा की वापसी के बारे में पूछने पर कि क्या वह आल राउंडर स्थान के लिये दौड़ में सबसे आगे हैं तो कोहली ने कहा कि सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने एशिया कप में वापसी के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है.

इसे भी पढ़ें : दोषी करार नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की याचिका पर सुनवाई को तैयार SC

हार्दिक फिट तो केदार भी स्पिन विकल्प

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्भर करता है. जब हार्दिक (पंड्या) फिट होकर खेलने के लिये सही हो जाता है तो आपको देखना होगा कि विश्व कप में आप किस संयोजन के साथ जाना चाहोगे. अगर हार्दिक फिट होता है तो केदार भी स्पिन विकल्प बन सकता है.

इसे भी पढ़ें : मोदी को हराने एक साथ आये चंद्रबाबू व राहुल, कहा भ्रष्टाचार हो रहा है, देश यह जानना चाहता है  

हार्दिक के फिट होने से आपको चार सीमर के विकल्प भी मिलते हैं जिसमें केदार और एक और स्पिनर हो सकता है. आपको एक और स्पिन विकल्प की जरूरत हो सकती है. टीम संतुलन में जडेजा भी अहम बन सकते हैं.टेस्ट मैचों में भी मुझे लगता है कि उसने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. मुझे महसूस होता है कि वह अपने खेल को बखूबी समझता है. उसने खुद पर काफी मेहनत की है, विशेषकर सफेद गेंद से.

Related Articles

Back to top button