JharkhandPalamu

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में दो घंटे तक छापेमारी, विभिन्न वार्डों की ली गयी तलाशी

Medininagar: उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर रविवार रात 8 से 10 बजे तक मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी दल में कार्यपालक दंडाधिकारी सेवाराम साहू, छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, सदर सीओ अमरदीप सिंह, चैनपुर बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेता चौहान व कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- बुढ़मू इलाके में तीन धर्मस्थलों को किया गया क्षतिग्रस्त, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

दो घण्टे तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों, कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया.

बताया जाता है कि रूटीन चेकिंग के तहत जेल में यह छापेमारी की गयी है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने जेल की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह छापेमारी की है.

Related Articles

Back to top button