
Koderma: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा विरेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रधान जिला जज विरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी ने कहा कि लोक अदालत अब आम लोगो के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है. जिला जज प्रथम गुलाम हैदर ने कहा कि लोक अदालत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है.
जिला जज द्वितीय अजय कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत आज के समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. जिला जज चतुर्थ वैशाली श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत होती है इसमें कोई पक्ष हारता नहीं है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा एवं सचिव मनीष कुमार सिंह ने प्राधिकार के सभी कार्यकर्मो में अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया. अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल ग्यारह बेंचो के माध्यम से कुल 16418 वादो का निष्पादन किया गया जिसमे लंबित वादों की संख्या 1213 तथा प्री-लिटिगेशन के 15205 मामले (बैंक ऋण व अन्य ) शामिल है जबकि विभिन्न विभागों से कुल 13 करोड़ 82 लाख 56 हजार 8 सौ अस्सी रुपये राजस्व की वसूली की गई. मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार वर्मा, जूही कुमारी, कोडरमा की एलडीएम निवास कुमार, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, मूंगा लाल दस, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनील कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, दीपक कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, कुमार संजय, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, राजीव कुमार, महेंद्र नारायण, अभिमन्यु कुमार, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार गण मौजूद थे.




