
Koderma: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर ध्वजाधारी धाम में दूसरे दिन शनिवार को भी हजारों लोगों ने 777 सीढ़ी चढ़कर शिवालय में जलाभिषेक किया. दो दिवसीय मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडो व पंचायतों के आलावे बिहार के नवादा, रजौली, अकबरपुर समेत अन्य जगहों के आसपास के लोग आये. वहीं मेले में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाये गये थे जिसमें मौत का कुआं व बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले और खिलौने बच्चे को लुभा रहे थे. वहीं भीड़ के मद्देनज़र श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए सहायता केंद्र लगाये गये थे. सदर अस्पताल कोडरमा द्वारा एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे. वहीं इधर दूसरे दिन कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंच कर मन्नते मांगी. इसके पहले विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत अन्य पहुंच थे. महंत सुखदेव दास के नेतृत्व ने मनोज कुमार झुन्नू, यमुना यादव, अरूण सिन्हा, अशोक यादव, मंटू विश्वकर्मा, विकास निरंजन, रामचंद्र यादव, मनीष कुमार, प्रेम साव, टिंकू कुमार, विपीन मोदी, दिनेश मोदी, अशोक महतो, राजकुमार साव, शशि सिंह, सुरज यादव, बिनोद साव, संतोष यादव शिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने में लगे रहे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के टुंडी में चलती कर में लगी आग, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान




