
Ranchi: आपसी विवाद में युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपी बबलू उरांव और खदी उरांव को अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही इनपर 45-45 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना राशि नहीं देने पर अभियुक्तों को 1-1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 24 जनवरी 2018 को सरस्वती पूजा का मूर्ति विसर्जन में गोवर्धन गोप गया था, जो वापस घर नहीं आया था. जिसे लेकर सोहर गोप ने अपने बेटे गोवर्धन गोप का अपहरण का मामला लापुंग थाना में कांड संख्या 5/2018 के तहत दर्ज कराया था. बाद में 30 जनवरी 2018 को गोवर्धन गोप का शव डूमर झरिया तिलैया जंगल में पाया गया था. गोवर्धन गोप की हत्या लाठी डंडा और पत्थर से मारकर किया गया था. शव मिलने के बाद अनुसंधानकर्ता ने अदालत में आईपीसी की धारा 364, 120बी ,201 और 302 के तहत चार्जशीट दाखिल किया था. जिसमें इस हत्याकांड में बबलू उरांव और खदी उरांव के शामिल होने की बात आई थी. मामले में अभियोजन की ओर से 7 गवाह पेश किया गया था.




