
NW Desk : कई लोग यह मानते हैं कि अच्छे मैटाबॉलिज्म न होने के कारण वे जो भी खाते हैं, उससे उनका वजन बढ़ जाता है. यहां तक की खाने के साथ पानी तक वे पचा नहीं पाते हैं. लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसे सभी तथ्य जो आपके दिमाग में पनप रहे हैं सभी गलत है. यह बातें सुनकर भले ही आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक नए शोध की माने तो खाने के दौरान पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : फिजियोथेरेपी है लाभदायक, जाने क्या है फायदे
अपना वजन कम करने में कामयाब
खाना खाते समय जब पानी का सेवन करने से पेट भर जाने के बाद पेट दिमाग को एक संकेत भेजता है, जिसमें वह खाना खाने के दौरान भेजे गए संकेतों को ग्रहण करता है. पानी ज्यादा पी लेने से पेट जल्दी भर जाता है और मस्तिष्क को यह संकेत मिल है कि पेट भर चुका है. मैक्स हॉस्पिटल की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. नितिका सोइन कहती हैं कि अगर व्यक्ति खाने के थोड़े समय पहले या थोड़े समय बाद पानी पीता हो, तो वह कम मात्रा में खाना खा सकता है. जिसके कारण वह अपना वजन कम करने में कामयाब हो जाता है. कई बार खाने के साथ पानी पीने से आपके पेट में सूजन आ सकती है. इसलिए खाने के साथ पानी के सेवन का वह खंडन करती हैं.
इसे भी पढ़ें : शरीर में पानी की कमी है खतरनाक! जाने क्या-क्या हो सकती हैं समस्याएं
सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ इन्वेस्टिगेटिव बिहेवियर की सलाना बैठक
वहीं शोध की माने तो खाने के साथ पानी पीने से पेट में तनाव उत्पन्न होने लगता है, जिससे आप पेट भर जाने का एहसास होने लगता है. खाने के साथ ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से व्यक्ति के वजन को नियंत्रित किया जा सकता है. नीदरलैंड के वागेनिजेन यूनिवर्सिटी के मुख्य लेखक गुइडो कैंप्स ने कहा कि इस शोध का निष्कर्ष प्रतिभागियों पर किए गए एमआरआई से निकाला गया है. पुर्तगाल में सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ इन्वेस्टिगेटिव बिहेवियर की सालाना बैठक में इस निष्कर्ष को प्रस्तुत किया जाएगा.

अपना वजन कम करने में कामयाब


