JharkhandRanchi

एक इंस्पेक्टर समेत 23 एसआई पुलिस मुख्यालय में होंगे प्रतिनियुक्त

Ranchi: राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत 23 एसआई को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिये इच्छुक इंस्पेक्टर और एसआई का स्वेच्छा मनोनयन की मांग की गई थी. इसके बाद इन लोगों ने लिस्ट विभिन्न जिलों से पुलिस मुख्यालय भेजा गया था. पुलिस मुख्यालय में साक्षात्कार में 23 लोगों का चयन किया गया.

इसे भी पढ़ें- तबादला लिस्ट में संशोधन के बाद, झारखंड के 153 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

इनमें देवघर में पदस्थापित इंस्पेक्टर डोमन रजक, गिरीडीह में तैनात एसआई मुकेश कुमार, रांची में तैनात एसआई सौरभ कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार टुडू, दीनबंधू कुमार, कृष्ण रजवार, कुणाल कुमार, गुमला में तैनात एसआई संगीता तिग्गा, सत्यप्रकाश रवि,  खूंटी में तैनात एसआई सुरेन्द्र कुमार शर्मा, पिन्टू कुमार, गढ़वा में तैनात एसआई निलेश कुमार, उदित प्रकाश, जमशेदपुर में तैनात एसआई दिवाकर तिवारी, दिपिका तिग्गा, हजारीबाग में तैनात एसआई प्रियंका तिर्की, होलिका तिग्गा, चाईबासा में तैनात एसआई दीपक कुमार द्विवेदी, अनिल भुइयां, हिमांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार राम, सराइकेला में तैनात एसआई खुशबू रानी और पलामू में तैनात एसआई सुभाष चंद्र लकड़ा का नाम शामिल है. जिले के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किये गये इंस्पेक्टर और एसआई को यथाशीघ्र योगदान कराना सुनिश्चित करें.

 

Related Articles

Back to top button