
Dhanbad: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की रात को अचानक आग लग गई. अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में अचानक आग लग गई. जिससे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया. इस आग लगी की घटना से अपरा तफरी का माहौल मच गया. अस्पताल में भर्ती मरीजों को परिजन बाहर निकलना शुरू कर दिया. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने के प्रयास में लग गई फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.





