JharkhandLead NewsRanchi

माधवी मिश्रा बनीं धनबाद डीसी

Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. उपायुक्त धनबाद के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है. प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर पदस्थापित माधवी मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद जिला का दंडाधिकारी एवं उपायुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें – शंभु कुमार सिंह ने गुमला और पूज्य प्रकाश ने बोकारो के नए एसपी के रूप में दिया योगदान, संभाला पदभार

Related Articles

Back to top button