
Ranchi: रांची-लातेहार सीमावर्ती इलाके से हार्डकोर नक्सली किशोर नायक उर्फ ढ़ेचुआ को सुरक्षाबलो ने गिरफ्तार किया है. किशोर नायक के निशानदेही पर पिस्टल समेत कई हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस फिलहाल उससे गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में रांची लातेहार-सीमावर्ती इलाको में दहशत फैलाकर लेवी वसूली करने में जुटा था.
इसे भी पढ़ें: बाजार से लौट रही युवती के साथ सुनसान इलाके में रेप का प्रयास, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
हाल ही में लातेहार के चंदवा इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही वाहनो में तोड़फोड़ की थी. किशोर नायक इलाके में अभय जी के नाम से लेवी मांगता था. बताया जाता है कि 40-50 कारोबारी से लेवी वसूली किया था. स्वयंभू कमांडर के रुप में पहचाने जाने वाले किशोर नायक आधा दर्जन लोगो के साथ मिलकर लेवी वसूली की घटना को अंजाम दे रहा था. किशोर नायक को 20 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू का शूटर माना जाता है.




